पति की हत्या के लिए मुस्कान ने बनाया था फुलप्रूफ प्लान, चाकू-ड्रम-सीमेंट, नशे की गोली, परिवार और पड़ोसियों को झांसा, जानिए क्या-क्या खुलासा हुआ?

Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड को लेकर देशभर में सनसनी है. हर कोई इस मामले को सुनकर गुस्से में है. एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं. मेरठ के एक घर से ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई सन्न रह गया. इस कहानी में कुल तीन किरदार है. पति, पत्नी और वो. हालात कुछ ऐसे बने कि पत्नी को प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल करना था. लेकिन प्रेमी अंधविश्वासी था. वो चाहता था कि अपने पति के सीने पर पहला वार उसकी माशूका खुद करे. जबकि वो खुद उसकी दो हथेलियां काटना चाहता था. कत्ल की इस खौफनाक कहानी में एक मुर्दा मां भी है, जिससे पत्नी का प्रेमी बातें भी किया करता था. ये कहानी आपको बेहद हैरान कर देगी. 

मेरठ के सनसनीखेज हत्याकांड में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। दोनों ने सौरभ की लाश के 15 टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में भरकर सीमेंट में सील कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद दोनों शिमला घूमने चले गए थे। पुलिस को यह शक है कि आरोपी साहिल तंत्र-मंत्र में भी शामिल था। उसके कमरे से गांजा, शैतान की फोटो जैसी चीजें मिली हैं। इस हत्याकांड ने एक बार फिर अंधविश्वास और काले जादू से जुड़े अपराध के बारे में नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर लोग भारत में ऐसे मामलों से निपटने के लिए पर्याप्त कानूनों की वकालत कर रहे हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के कानूनों की तरह राष्ट्रीय स्तर पर एक केंद्रीय कानून होना चाहिए। जानते हैं-क्या है काला जादू, इसे लेकर भारत में क्या हैं कानून।

Comments