पति की हत्या के लिए मुस्कान ने बनाया था फुलप्रूफ प्लान, चाकू-ड्रम-सीमेंट, नशे की गोली, परिवार और पड़ोसियों को झांसा, जानिए क्या-क्या खुलासा हुआ? Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड को लेकर देशभर में सनसनी है. हर कोई इस मामले को सुनकर गुस्से में है. एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं. मेरठ के एक घर से ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई सन्न रह गया. इस कहानी में कुल तीन किरदार है. पति, पत्नी और वो. हालात कुछ ऐसे बने कि पत्नी को प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल करना था. लेकिन प्रेमी अंधविश्वासी था. वो चाहता था कि अपने पति के सीने पर पहला वार उसकी माशूका खुद करे. जबकि वो खुद उसकी दो हथेलियां काटना चाहता था. कत्ल की इस खौफनाक कहानी में एक मुर्दा मां भी है, जिससे पत्नी का प्रेमी बातें भी किया करता था. ये कहानी आपको बेहद हैरान कर देगी. मेरठ के सनसनीखेज हत्याकांड में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। दोनों ने सौरभ की लाश के 15 टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में भरकर सीमेंट में सील कर दिया। फिलहाल दोनों ...